बलिया: बलिया में शराब जब्ती के दौरान पुलिस टीम पर हमला, चार आरोपी गिरफ्तार कर जेल भेजे गए
बलिया थाना क्षेत्र के छोटी बलिया अख्तियारपुर पासवान टोला (वार्ड नं-13) में गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी करने गई पुलिस टीम पर शराब तस्करों और स्थानीय लोगों ने हमला कर दिया। इस दौरान पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी महिला समेत चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है, जिन्हें शुक्रवार को न्यायिक हिरासत में बेगूसराय जेल भेज दिया गया है।