बाढ़: बाढ़ के नवादा गंगा घाट पर मिला किशोर का शव, इलाके में सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
Barh, Patna | Apr 22, 2026 बाढ़ के एनटीपीसी थाना क्षेत्र के नवादा गंगा घाट पर बुधवार की सुबह लगभग 8 बजे एक किशोर का शव मिला, जिससे इलाके में अफरा तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने गंगा किनारे शव तैरता देख पुलिस को सूचना दी। एनटीपीसी थाना की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लिया।मामले की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल की टीम भी बुलाई गई है।फिलहाल मृत किशोर की पहचान नहीं हो सकी है।