बक्सर: दिनदहाड़े घर के सामने से बाइक चोरी, शहर की सुरक्षा पर उठे सवाल
Buxar, Buxar | May 4, 2026 शहर के बीचों-बीच स्थित सत्यदेव गंज मोहल्ले में दिनदहाड़े मोटरसाइकिल चोरी की एक गंभीर घटना सामने आई है, जिससे स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है। मोहल्ले के निवासी हरिशंकर गुप्ता, जो श्री रामलीला समिति, बक्सर के संयुक्त सचिव हैं, ने बताया कि उनके स्वर्गीय ससुर स्व. गजेन्द्र प्रसाद की हीरो सुपर स्प्लेंडर (रजिस्ट्रेशन नंबर BR-01BA-8273) चोरी हो गई है।