बिहटा: खेदलपुरा के पास पुलिस ने भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब के साथ एक थार गाड़ी बरामद की
Bihta, Patna | Apr 23, 2026 बिहटा थाना क्षेत्र अंतर्गत खेदलपुरा के पास सूचना पर पुलिस ने छापेमारी करते हुए अंग्रेजी शराब के साथ एक थार गाड़ी को बरामद किया है। शराब करीब 200 लीटर से ज्यादा बताई जा रही है, फिलहाल पुलिस ने इसकी जानकारी प्रेस कॉन्फ्रेंस कर देने की बात कही है। मामला गुरुवार की सुबह 10:15 की करीब की है।