प्रभात पट्टन: मासोद के पास ओवरटेक करते समय पलटा ऑटो, 12 मजदूर थे सवार, 6 गंभीर घायल, बैतूल रेफर
इटावा से मासोद की ओर आ रहा तीन पहिए वाला ऑटो रिक्शा आज गुरुवार दोपहर करीब 12 बजे दूसरे ऑटो को ओवरटेक करते समय मासोद के पास पलट गया। हादसे में ऑटो सवार 12 मजदूरों को चाेट आई है। पहले सभी को मासोद अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार किया गया। मासोद प्राथमिक स्वास्थ्य के डॉक्टर विवेक बारस्कर ने बताया की गंभीर घायल छः लोगों को बैतूल रेफर किया गया है।