ज़मानिया: करीमुद्दीनपुर में हत्या के मामले में अभियुक्त मुठभेड़ में घायल, पुलिस ने किया गिरफ्तार: एसपी ग्रामीण
गाजीपुर के थाना करीमुद्दीनपुर क्षेत्र में पुलिस और एक शातिर अभियुक्त के बीच मुठभेड़ हो गई। गत दिनों अधेड़ किसान राम बचन ठाकुर की निर्मम हत्या के मामले में वांछित अभियुक्त शक्ति नारायण राय ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी, जिसके जवाब में पुलिस ने आत्मरक्षार्थ गोली चलाई। गोली उसके दाहिने पैर में लगी, जिसके बाद उसे घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया गया।