मथुरा: वृंदावन में भूमि अधिग्रहण के विरोध में धरने पर बैठे एक किसान की मौत, गुस्साए किसानों ने कालीदह चौराहे पर किया प्रदर्शन
सौभरि वन के लिए यमुना खादर में जिला प्रशासन द्वारा किए जा रहे भूमि अधिग्रहण के विरोध में जहांगीरपुर गांव के किसान पिछले 1 महीने से खादर में धरने पर बैठे हैं। बुधवार की देर रात कालीदह निवासी किसान किशन गोपाल चौधरी उम्र 65 वर्ष की तबीयत बिगड़ गई। सहयोगी उन्हें निजी अस्पताल लेकर गए डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। जिसपर गुरुवार को किसानों ने धरना प्रदर्शन किया।