मथुरा: वृन्दावन में मामूली कहासुनी पर युवक ने ट्रैक्टर से परिवार को कुचलने की कोशिश, बुजुर्ग घायल, घटना का वीडियो हुआ वायरल
वृंदावन कोतवाली के गिरधारी मंदिर गली निवासी बॉबी और उसके पड़ोसी विष्णु के बीच बुधवार रात कहा सुनी हो गयी। जिसके बाद बेखौफ बॉबी ने विष्णु के परिवार पर ट्रैक्टर चढ़ाने की कोशिश की। ट्रैक्टर चढ़ने से विष्णु के पिता अमृतलाल पैर में चोट लगने से गंभीर घायल हो गए। इस पूरी घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल कर हो रहा है। मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।