महिषी: महिषी में पुलिस चौकी की मांग, लोगों ने कहा- 21KM में सुरक्षा व्यवस्था ठप, अपराध और नशेड़ियों की गतिविधि बढ़ी
महिषी विधानसभा क्षेत्र में पुलिस चौकी की स्थापना को लेकर सोमवार को बिहार विधानसभा में जोरदार बहस हुई। महिषी के विधायक डॉ. गौतम कृष्ण ने सदन में कहा कि चंद्रयान चौक से सहरसा जिला मुख्यालय की दूरी करीब 21 किलोमीटर है और इस पूरे घनी आबादी वाले क्षेत्र में एक भी पुलिस चौकी नहीं है।उन्होंने इसे स्थानीय लोगों की सुरक्षा व्यवस्था के लिए गंभीर कमी बताया।