खैरलांजी: खैरलांजी में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 2300 किलो महुआ लाहन और 35 लीटर कच्ची शराब जब्त
जिले में अवैध शराब के निर्माण और बिक्री के खिलाफ आबकारी विभाग ने शुक्रवार को खैरलांजी विकासखंड में बड़ी कार्रवाई करते हुए लगभग 2300 किलोग्राम महुआ लाहन और 35 लीटर हाथ भट्टी कच्ची शराब जब्त की। यह कार्रवाई कलेक्टर मृणाल मीना के निर्देश और जिला आबकारी अधिकारी अजीत एक्का के मार्गदर्शन में की गई। आबकारी विभाग की वारासिवनी, बालाघाट, लांजी और कटंगी वृत्त की संयुक्