देवरी: गौरझामर के फूलबाग के ग्रामीणों ने कलेक्टर कार्यालय में पट्टे देने की मांग की, फूलबाग को आबादी घोषित करने की मांग
Deori, Sagar | Feb 4, 2025 देवरी विधानसभा के गौरझामर फूल बाग क्षेत्र में रहने वाले लगभग 40 से 50 ग्रामीण मंगलवार दोपहर 2:00 बजे कलेक्टर कार्यालय पहुंचे जहां उन्होंने फूलबाग क्षेत्र को आबादी क्षेत्र घोषित कर उन्हें पट्टे देने की मांग की है। ग्रामीणों ने बताया कि फूलबाग क्षेत्र में वह लोग करीब 50 सालों से रह रहे हैं। शासन द्वारा मकान और भूखंड की ईकेवाईसी कराना अनिवार्य कर दिया है।