बरेली: बरेली में प्रसूता की मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग ने लिया महाएक्शन, न्यू चिश्ती हॉस्पिटल सील, कई अस्पतालों पर पड़े छापे
बरेली। प्रसूता की मौत के मामले के बाद स्वास्थ्य विभाग ने बुधवार को बड़ा एक्शन लेते हुए दुनका और आसपास के क्षेत्रों में निजी अस्पतालों और पैथोलॉजी केंद्रों पर ताबड़तोड़ छापेमारी की। जिलाधिकारी और मुख्य चिकित्सा अधिकारी के निर्देश पर नोडल अधिकारी डॉ. लईक अहमद के नेतृत्व में चली इस कार्रवाई से अवैध अस्पतालों में हड़कंप मच गया। जांच के दौरान न्यू चिश्ती हॉस्पिटल