सुल्तानपुर: जिला कांग्रेस कमेटी ने रामपुर निवासी दीपक सोनी को बनाया जिला सचिव, समर्थकों में खुशी
सुलतानपुर जिला कांग्रेस कमेटी ने हनुमानगंज के रामपुर निवासी दीपक सोनी को जिला सचिव के पद पर मनोनीत किया है। इसके साथ ही कांग्रेसी कार्यकर्ताओं व उनके समर्थकों के बीच खुशी का माहौल है। वहीं दीपक ने कहा कि पार्टी ने जिस तरह मुझ पर भरोसा जताया है उस पर मैं खरा उतरने का प्रयास करूंगा।