सुल्तानपुर: होली के मद्देनजर एक अप्रैल तक नहीं रुकेंगे रोडवेज के पहिये, चालक-परिचालक का अवकाश निरस्त
ARM नागेंद्र पाण्डेय ने बताया कि होली के मद्देनजर बसों में यात्रियों की भीड़ बढ़ गई है। इसे देखकर रोडवेज ने अब 1 अप्रैल तक चालक-परिचालक के साथ ही स्टाफ के लिए प्रोत्साहन योजना शुरू की है। होली की ड्यूटी करने वाले कर्मचारियों को इस योजना का वेतन के अलावा सीधा लाभ मिलेगा। कर्मचारियों के छुट्टी लेने पर रोक रहेगी केवल आपातकालीन परिस्थिति में ही छुट्टी मिल सकेगी।