बीएसए दीपिका चतुर्वेदी ने ऑनलाइन डाटा फीडिंग में लापरवाही करने वाले 151 प्रधानाध्यापकों व प्रभारी प्रधानाध्यापकों का वेतन अग्रिम आदेश तक रोक दिया है। बीएसए ने सभी प्रधानाध्यापकों को नोटिस जारी कर पांच दिन के भीतर जवाब तलब किया है। साथ ही शत प्रतिशत कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं।