सुल्तानपुर: होली में आचार संहिता इफेक्ट, शहर में राजनेताओं के मुखौटे व अन्य उत्पाद ना बेचने की प्रशासन ने दी हिदायत
जिले में होली का उत्पाद बेच रहे स्थानीय व्यापारियों पर प्रशासन ने शिकंजा कसा है। आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर उन्हें भी आचार संहिता के पालन की चेतावनी दी गई है। होली पर्व पर अबीर-गुलाल के कुछ पैकेट पर नेताओं के फोटो लगी सामग्री बेचने की सूचना जिला प्रशासन को मिली थी जिसके बाद जिला प्रशासन सख्त हुआ है।