सुल्तानपुर: डीएम बोली-सीआरओ को दें आचार संहिता के उल्लंघन की जानकारी, चुनाव को लेकर कसे अधिकारियों के पेंच
डीएम कृतिका ज्योत्सना ने शनिवार रात विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने आचार संहिता के उल्लंघन की डिटेल सीआरओ को अपडेट कराने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। उन्होंने सभी एसडीएम, तहसीलदार, नायब तहसीलदार को निर्देशित किया कि पोलिंग सेंटरों का एक बार भौतिक निरीक्षण करें। वाॅल राइटिंग को मिटवाया जाए।