झालरापाटन: झालावाड़ में 56 वर्षीय महिला ने जहरीला पदार्थ खाया, परिजनों ने ऑनलाइन गेमिंग को बताया आत्महत्या की वजह
झालावाड़ की सुभाष कॉलोनी में 56 वर्षीय महिला ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने आरोप लगाया कि ऑनलाइन गेमिंग के चक्कर में एक युवक उन्हें परेशान कर रहा था। परिजनों के मुताबिक, सुभाष कॉलोनी की रहने वाली मधुबाला पत्नी रविंद्र सिंह कुछ दिनों से परेशान थीं। उनका आरोप है कि इसी तनाव के चलते उन्होंने घर में रखी गोलियां खा लीं और उनकी मौत हो गई।