पीरटांड: धोबीडीह स्कूल में सीसीएल का नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर, ग्रामीणों ने उठाया लाभ
करहरबारी पंचायत के उत्क्रमित मध्य विद्यालय धोबीडीह स्कूल परिसर में शनिवार को 10 बजे सीसीएल की और से नि:शुल्क जांच शिविर का आयोजन किया गया।इस शिविर उद्घाटन फीता काटकर एवं दीप प्रज्ज्वलित कर शिविर का शुभारंभ किया। गया जिसमें करहरबारी मुखिया शहारा खातुन,मुखिया प्रतिनिधि मुमताज अंसारी,पूर्व पंचायत समिति देवचरण दास,डॉक्टर परिमल आदि लोग शामिल थे।