रजौन: रजौन और नवादा क्षेत्र में हिंदू नव वर्ष धूमधाम से मनाया गया, पथ संचलन और प्रभात फेरी से हुआ स्वागत
Rajaun, Banka | Mar 19, 2026 गुरुवार को रजौन और नवादा क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर हिंदू नव वर्ष धूमधाम से मनाया गया । इस अवसर पर पुनसिया में स्कूली बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकालकर लोगों को हिंदू नव वर्ष की शुभकामनाएं दी गईं और भारतीय संस्कृति के महत्व का संदेश दिया गया ।वहीं रजौन बाजार में भागलपुर-हंसडीहा मुख्य सड़क मार्ग पर आरएसएस स्वयंसेवकों द्वारा पथ संचलन का आयोजन किया गया ।