बाह: थाना बासौनी के मासूम की दूध की डेरी में रखे जहरीले पदार्थ पीने से मौत
बासोनी थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक 11 महीने के मासूम की मौत दूध की डेरी में रखे जहरीले पदार्थ पीने से हो गई। टिंकू राजावत की पत्नी रानी अपने बच्चों को लेकर उनके मां के यहां गांव कछियारा राजस्थान गई थी, जहां उनके यहां दूध की डेरी का काम होता है। उन्होंने बताया कि उनकी मां रानी काम में व्यस्त थी।