गभाना: गभाना तहसील में एसडीएम ने अधिकारियों के साथ बैठक कर शिकायतों की समीक्षा की, जनसमस्याओं के समाधान पर दिया जोर
गभाना तहसील में शुक्रवार दोपहर दो बजे एसडीएम हरिश्चंद ने अधिकारियों के साथ बैठक कर जनसमस्याओं के समाधान की समीक्षा की। तहसील सभागार में हुई बैठक में विभिन्न विभागों से जुड़ी शिकायतों के निस्तारण की स्थिति जानी गई।