पटना ग्रामीण: मुख्यमंत्री आवास परिसर से CM नीतीश कुमार ने 520 चार पहिया और 98 दोपहिया वाहनों को किया रवाना
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री आवास परिसर से गुरुवार सुबह 10:00 बजे बिहार पुलिस के लिए खरीदे गए 520 चार पहिया वाहन और 98 दो पहिया वाहनों को रवाना किया। इसके पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने वाहनों का निरीक्षण भी किया। मौके पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि राज्य में कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए लगातार प्रयास किया जा रहा है।