पटना ग्रामीण: लखीसराय डबल मर्डर मामले में आरोपी के एक हफ्ते में सरेंडर न करने पर होगी घर की कुर्की: पटना में DGP
बिहार DGP विनय कुमार बुधवार को पुलिस कार्यालय पहुंचे,जहां ग्रामीण एसपी के कार्यालय में पटना वेस्ट एसपी, सेंट्रल SP, ग्रामीण एसपी के साथ अपराध नियंत्रण पर मंथन किया है। वहीं बुधवार शाम करीब 4:30 बजे लखीसराय मुखिया मर्डर मामले को लेकर DGP विनय कुमार ने बताया कि चंदन मुखिया और वार्ड सदस्य पर कई अपराधिक मामले दर्ज थे। विवाद का कारण पुरानी रंजिश बताया जा रहा है।