पटना ग्रामीण: मुख्यमंत्री आवास से कुछ दूरी पर युवक से लूटपाट, फायरिंग की वारदात
पोलो रोड में गुरुवार की सुबह करीब 8:30 बजे दो बाइक सवार अपराधियों ने एक युवक से पहले तो लूटपाट की और उसके बाद फायरिंग कर दी। हालांकि घटना में युवक बाल बाल बच गया। जिस जगह पर यह वारदात हुई है वहां से चंद कदमों पर ही मुख्यमंत्री आवास, उपमुख्यमंत्री आवास और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव का भी आवास है।