पटना ग्रामीण: पटना में बिहार सरकार के मंत्री केदार गुप्ता ने तेजस्वी यादव को बताया 'ट्विटर का नेता'
राजद नेता तेजस्वी यादव द्वारा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को RSS और BJP की गोद में जाकर बैठ जाने के ट्वीट पर बुधवार की दोपहर 3 बजे पटना में बिहार सरकार के पंचायती राज मंत्री मंत्री केदार गुप्ता ने कहा है कि तेजस्वी यादव ट्विटर के नेता हैं। उन्हें ट्विटर के अलावा कुछ नहीं आता है। वे जनता के बीच जाने के बजाय घूमने चले जाते हैं।