पटना ग्रामीण: राजद नेता तेजस्वी यादव के बयान पर जदयू प्रदेश कार्यालय में मंत्री श्रवण कुमार की प्रतिक्रिया
बुधवार की दोपहर 1 बजे बिहार सरकार के ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने जेडीयू प्रदेश कार्यालय में राजद नेता तेजस्वी यादव द्वारा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के RSS और BJP के गोद में चले जाने के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि नीतीश कुमार ऐसी धातु से बने हैं कि उन्हें दुनिया का सबसे शक्तिशाली व्यक्ति या संगठन भी प्रभावित नहीं कर सकता।