महरौनी: चढ़रऊ में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत के मामले में परिजनों का आरोप, 8 दिन बाद भी नहीं मिला न्याय
ग्राम चढ़रऊ में संदिग्ध परिस्थितियों में कुएं में उतराते मिले युवक की मौत के मामले में मृतक के परिजनों ने संबंधित पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने आरोप लगाते हुए बताया कि घटना की लगभग 8 दिन बीत जाने के बावजूद भी उन्हें अभी तक न्याय नहीं मिल सका है। उन्होंने पुलिस अधीक्षक से मामले को संज्ञान लेते हुए मामले की जांच कर न्यायोचित कार्यवाही की मांग की है।