बिजनौर: बिजनौर में गांव रसीदपुर के जंगल में किसन के ट्यूबवेल पर चार गुलदार बैठे दिखाई दिए, जांच में जुटी वन विभाग की टीम
Bijnor, Bijnor | Oct 3, 2024 बृहस्पतिवार को शाम करीब 7:30 बजे गांव रसीदपुर गढ़ी के जंगल में किसान के ट्यूबवेल पर चार गुलदार बैठे दिखाई दिए। ट्यूबवेल की छत पर बैठे गुलदार की राहगीरों ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। स्थानीय किसानों में भयं का माहौल बना हुआ है। और किसानों ने वन विभाग की टीम को सूचना दी है। क्षेत्रीय वन अधिकारी महेश गौतम ने बताया की जल्द ही पिंजरा लगाया जायेगा