सासनी: नानऊ रोड संगीता टेंट हाउस के पास पैदल चल रही एक महिला को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, महिला की उपचार के दौरान हुई मौत
Sasni, Hathras | Aug 17, 2024 हाथरस कोतवाली सासनी क्षेत्र के नानऊ रोड संगीता टेंट हाउस के पास पैदल चल रही एक महिला को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। अज्ञात वाहन की टक्कर से महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। गंभीर हालत में महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सासनी पर भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद महिला को हायर मेडिकल सेंटर अलीगढ़ के लिए रेफर कर दिया। उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई।