सासनी: कोतवाली के पास अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई बाइक, 1 युवक हुआ घायल, 108 एम्बुलेंस से कराया गया जिला अस्पताल में भर्ती
Sasni, Hathras | Aug 17, 2024 हाथरस की कोतवाली सासनी के पास अनियंत्रित होकर 1 बाइक डिवाइडर से टकरा गई, हादसे में बाइक सवार 1 युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। युवक को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सासनी पर भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार देने के बाद युवक को डॉक्टर ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। 108 एंबुलेंस की मदद से युवक को जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड मे भर्ती कराया गया।