कोईलवर: चांदी थाने की पुलिस ने थाना क्षेत्र के अलग-अलग जगहों से 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा जेल
अलग-अलग जगहो से चांदी थाने की पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है ।इस आशय की जानकारी शनिवार की शाम 7:30 बजे देते हुए चांदी थाना अध्यक्ष राकेश कुमार रौशन ने बताया कि नंद जी सिंह गांव बडीहा थाना संदेह 1 साल से हत्या के मामले में फरार तथा दूसरा आरोपी बिहारी राय गांव खनगांव से हत्या के प्रयास मामले मे फरार चल रहा था। दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया