खलीलाबाद: खलीलाबाद की साइबर सेल ने गलत मोबाइल नंबर पर ट्रांसफर हुए ₹20 हजार कराए वापस, पीड़ित को मिली राहत
खलीलाबाद कोतवाली की साइबर सेल ने एक पीड़ित को बड़ी राहत दिलाते हुए गलत मोबाइल नंबर पर ट्रांसफर हुए ₹20 हजार वापस कराए। कृष्णा नगर कॉलोनी सरौली निवासी रामसागर सिंह ने अपने पुत्र को ऑनलाइन पैसा भेजते समय गलती से गलत नंबर दर्ज कर दिया था। शिकायत मिलने पर एनसीआरपी पोर्टल के माध्यम से कार्रवाई कर पूरी धनराशि वापस कराई गई। पीड़ित ने पुलिस टीम का आभार जताया।