जमुई: चार स्तरीय सुरक्षा घेरा में होगा जमुई लोकसभा चुनाव, 1941 मतदान केंद्रों पर 19 लाख 7126 मतदाता डालेंगे वोट
Jamui, Jamui | Apr 18, 2024 लोकसभा चुनाव को लेकर जमुई जिला प्रशासन पूरी तरह तैयार है। डीएम राकेश कुमार और एसपी डॉक्टर शौर्य सुमन ने कहा कि जिले को 146 सेक्टर 49 जोन तथा 14 सुपर जोन में बांटा गया है। इस प्रकार हर एक मतदान केंद्र चार स्तरीय सुरक्षा घेरा में होगा। इस बार 19 लाख 7126 मतदाता मताधिकार का प्रयोग करेंगे। डीएम और एसपी ने भी बढ़-चढ़कर मतदान में हिस्सा लेने की अपील की है।