जमुई: पहाड़पुर गांव में घरेलू विवाद को लेकर दामाद ने ससुर को पीटकर किया घायल, सदर अस्पताल में चल रहा इलाज
Jamui, Jamui | Apr 17, 2024 पहाड़पुर गांव में बुधवार की देर रात घरेलू विवाद को लेकर दामाद राजकुमार यादव ने अपने ही ससुर परमेश्वर मांझी को पीट कर बेरहमी से घायल कर दिया। घायल ससुर को परिजन द्वारा इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टर के द्वारा इलाज किया जा रहा है राजकुमार यादव ने प्रेम प्रसंग में परमेश्वर मांझी की पुत्री टुसनी देवी से शादी की थी।