जमुई: जमुई कोर्ट के पास से बाइक की हुई चोरी, मामले की जांच में जुटी पुलिस
Jamui, Jamui | Apr 18, 2024 जमुई न्यायालय गए एक व्यक्ति की बाइक कचहरी चौक के समीप से चोरी हो गई। इधर घटना को लेकर पीड़ित के द्वारा 112 पुलिस को जानकारी दी गई। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गई। वहीं पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल चोर की पहचान करने में जुटी है।