जमुई: चकाई और गढ़ी में तेजस्वी ने चुनावी सभा में कहा- पहले मंहगाई भाजपा को डायन लगती थी और अब मंहगाई महबूबा बन गई है
Jamui, Jamui | Apr 17, 2024 पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी अर्चना रविदास के समर्थन में चुनावी जनसभा को संबोधित करने जमुई पहुंचे, जहां उन्होंने गढ़ी और चकाई में विशाल चुनावी सभा को संबोधित किया।इस दौरान तेजस्वी ने घर की बेटी अर्चना रविदास को वोट देने की अपील की और एनडीए के बाहरी प्रत्याशी चिराग पासवान के जीजा को बाहर का रास्ता दिखाने की बात कही।