जमुई: डिहरी गांव में गेहूँ की खेत में लगी भीषण आग, 15 बीघा से अधिक खेत में लगे गेहूं का फसल जलकर हुआ राख
Jamui, Jamui | Apr 17, 2024 डिहरी गांव स्थित खेत में लगे गेहूं के फसल में भीषण आग लग गई। जब तक ग्रामीणों की नजर आग पर पड़ती तबतक आग काफी दूर तक खेत में फैल चुकी थी। उंसके बाद ग्रामीणों के द्वारा कड़ी मोशक्कत के बाद आग को बुझाया गया। तबतक 15 बीघा से अधिक खेत में लगा गेहूं का फसल जलकर राख हो गया। आग कैसे लगी है, किसने लगाई है, इसका फिलहाल पता नहीं चल पाया है।