जमुई: लोहंडा पुल के पास शरारती तत्वों ने धार्मिक नारा लगाने का दबाव बनाते हुए वीडियो किया वायरल, पुलिस ने एक को किया गिरफ्तार
Jamui, Jamui | Apr 17, 2024 मोटरसाइकिल पर सवार शरारती तत्वों के द्वारा जबरन धार्मिक नारा लगाने का दबाव बनाते हुए एक वीडियो बुधवार को जमुई में तेजी से वायरल हो रहा है, जो लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपित घोंघसा गांव निवासी मुन्ना सिंह के पुत्र बिपुल कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि दो युवकों की तालाश की जा रही है।