चूरू: जिला अस्पताल के ड्यूटी टाइम में घर पर प्रैक्टिस करने वाले डॉक्टर पर होगी कार्रवाई, मेडिकल कॉलेज प्रिंसिपल ने दी जानकारी
Churu, Churu | Apr 16, 2025 चूरू के राजकीय भरतिया जिला अस्पताल में रोगियों को बेहतर सेवाएं देने के उद्देश्य से लगातार प्रयास किये जा रहे है। मेडिकल कॉलेज प्रिंसिपल डॉक्टर एमएम पुकार ने बुधवार शाम 5 बजे करीब बताया कि अस्पताल के ड्यूटी टाइम में घर पर प्रेक्टिस करने वाले चिकित्सकों के खिलाफ अब सख्त कार्यवाही अमल में लाई जा सकेगी।