चूरू: गांव रड़साना के ग्रामीण कलेक्ट्रेट पहुंचे, चिमनपुरा की बजाय रड़साना को पंचायत मुख्यालय बनाने की मांग की
Churu, Churu | Apr 16, 2025 चूरू जिले में नवगठित ग्राम पंचायत चिमनपुरा को पंचायत मुख्यालय बनाने को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। गांव रड़साना के ग्रामीणों ने बुधवार को चूरू कलेक्ट्रेट पहुंचकर जिला कलेक्टर अभिषेक सुराणा को ज्ञापन दिया और पंचायत मुख्यालय अपने गांव में स्थापित करने की मांग की है।