चूरू: चूरू रेलवे स्टेशन पर निर्माण कार्य के दौरान हुआ हादसा, हाइड्रा मशीन का पट्टा टूटने से 2 श्रमिकों पर गिरी बीम
Churu, Churu | Apr 16, 2025 चूरू रेलवे स्टेशन पर बुधवार को शेड निर्माण कार्य के दौरान हुए हादसे में 2 श्रमिक गम्भीर घायल हो गए। हाइड्रा मशीन से ले जाई जा रही बीम का पट्टा टूटने से यह हादसा हो गया। बीम को दो श्रमिक धकेल रहे थे तभी हाइड्रा मशीन के पट्टे से बंधी बीम दोनों मजदूरों पर गई, जिससे वे गंभीर घायल हो गये। दोनों को तुरंत राजकीय भरतिया अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड लाया गया।