चूरू: गांव घन्टेल के खेत में खेजड़ी के पेड़ चोरी करने के मामले में एक व्यक्ति गिरफ्तार, रातों-रात मशीन से काटे गए थे पेड़
Churu, Churu | Apr 16, 2025 चूरू के गांव घन्टेल के 2 खेंतो में खड़े खेजड़ी के दर्जनों पेड़ चोरी करने के मामले में सदर थाना पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बुधवार को आरोपी को कोर्ट में पेश किया है। गांव घन्टेल के सत्तार खान ने इस सम्बंध में सदर थाने में गांव के ही एक व्यक्ति पर संदेह जताते हुए मुकदमा दर्ज करवाया था।