अशोक नगर: बेलई गांव के पास कार ने बाइक सवार को टक्कर मारी, युवक गंभीर रूप से घायल, अस्पताल में भर्ती
अशोकनगर जिले के बेलई गांव के पास कार चालक ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी जिससे वह घायल हो गया मिली जानकारी के अनुसार बीलाखेडा निवासी हरिओम पुत्र कम्मोजी लाल अहिरवार उम्र 28 वर्ष शनिवार को दोपहर 2:00 बजे फुलेदी गांव से अपने घर जा रहा था इसी दौरान बेलई के पास युवक को टक्कर मार दी। जिससे वह घायल हो गया युवक को राहगीरों की मदद से जिला चिकित्सालय पहुंचाया।