बखरी: घाघरा के अधिवक्ता और भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष राधा बाबू का असामयिक निधन, बखरी में अधिवक्ता संघ ने की शोकसभा
बखरी अनुमंडल न्यायालय परिसर में अधिवक्ता संघ के बैनर तले पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष अधिवक्ता राधा कृष्ण प्रसाद सिन्हा के असामयिक निधन पर शोक सभा का आयोजन किया गया। उपस्थित अधिवक्ताओं ने उनके व्यक्तित्व कृतित्व की चर्चा की तथा मृत आत्मा के शांति के लिए 2 मिनट का मौन धारण कर ईश्वर से प्रार्थना की। मौके पर राजकुमार मधुसूदन महतो गौरव कुमार आदि मौजूद थे।