खजनी: छज्जा गिरने से दो वकीलों की मौत के मामले में खजनी तहसील के वकीलों ने हड़ताल कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की
गोरखपुर में 6 सितंबर रविवार को राजघाट के श्मशान घाट पर छज्जा गिरने से हुए हादसे में दो वकीलों की जान चली गई। इस घटना के विरोध में खजनी तहसील बार एसोसिएशन के सभी वकीलों ने 7 सितंबर सोमवार को कलमबंद हड़ताल की। वकीलों ने मृत अधिवक्ताओं की आत्मा की शांति के लिए मौन रहकर प्रार्थना की।