खुडैल: कल से इंदौर में जनगणना का काम शुरू, आयोग ने वीसी द्वारा प्रदेश के सभी ज़िलों के कलेक्टरों को दी जानकारी
Khudel, Indore | Apr 30, 2026 मध्यप्रदेश में कल से जनगणना का कार्य शुरू होने वाला है इसकी तैयारियों को लेकर आज निर्वाचन आयोग के द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी जिलों के कलेक्टर और जनगणना के कार्यों से जुड़े लोगों से चर्चा की गई और उचित दिशा निर्देश दिए गए,कलेक्टर शिवम वर्मा सहित इंदौर जिले के अन्य अधिकारी भी इस वीसी से जुड़े और जिले में की गई तैयारियों की जानकारी दी।