गाज़ीपुर: मंदिर में शादी के बाद प्रेमिका पहुंची ससुराल, ताला बंद कर पूरा परिवार फरार!
मरदह थाना क्षेत्र के पिपनार गांव से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीड़िता गायत्री चौहान (निवासी: बोगना, तिवारी जी का पूरा) का गंभीर आरोप है कि पिपनार निवासी कल्पेश्वर चौहान (पुत्र धर्मराज चौहान) ने उनके साथ मंदिर में प्रेम-विवाह किया था।
पीड़िता का कहना है कि जब वह अपने वैवाहिक अधिकार के साथ ससुराल पिपनार पहुंची, तो पति कल्पेश्वर चौहान समेत ससुराल के सभी सदस्य घर में ताला जड़कर मौके से फरार हो गए। पीड़िता न्याय की उम्मीद में ससुराल के दरवाजे पर डटी हुई है और प्रशासन से मदद की गुहार लगा रही है।
हैशटैग्स:
#GhazipurNews #Mardah #Ghazipur #BreakingNews #LocalNews #CrimeUpdate #UPNews #ViralNews