चायल: चायल परिसर में सेवा संकल्प अभियान के तहत लोगों को जागरूक किया गया, सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई
कौशाम्बी। चायल ब्लॉक परिसर में मंगलवार को सेवा संकल्प अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं और विभागीय कर्मचारियों ने ग्रामीणों को शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं एवं सेवाओं के प्रति जागरूक किया। कार्यक्रम में ब्लॉक परिसर के विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।