अजमेर: अजमेर में 15 वर्षीय नाबालिग से गैंगरेप का केस दर्ज, पॉक्सो में जांच शुरू
Ajmer, Ajmer | May 29, 2026 अजमेर। जिले में 15 वर्षीय नाबालिग से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता के पिता की शिकायत पर पुलिस ने युवक और उसके साथियों के खिलाफ पॉक्सो एक्ट सहित संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू की। पीड़िता ने बताया कि इंस्टाग्राम पर पहचान के बाद आरोपी ने मिलने बुलाया और दोस्त के घर ले जा कर दुष्कर्म किया।